
S.B.I SARB पटना के सहायक महाप्रबंधक ब्रजकिशोर कुमार सहित कई सम्मानित
पटना- 30 मार्च। भारतीय स्टेट बैंक अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित करती है। इसी कड़ी में बनारस में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक कारपोरेट केन्द्र मुंबई के उप प्रबंध निदेशक सुब्रतो विश्वास, मुख्य • महाप्रबंधक गिरिधर किनी एवं महाप्रबंधक गोपाल प्रसाद शरीक हुए। तथा इन्हीं के द्वारा S.B.I SARB पटना के सहायक महाप्रबंधक ब्रजकिशोर कुमार,प्रबंधक (विधि) संदर्भ मौर्य प्रबंधक प्रभात रंजन एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती काजल कुमारी को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप प्रबंध निदेशक द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विदित हो कि SARB S.B.I Patna पूरे राष्ट्रीय स्तर पर हर पारामीटर में अव्वल है। अन्य वर्षों की भांति इस बार भी NPA की रिकॉर्ड तोड़ वसूली हुई है। इनके कार्यों को हर स्तर पर सराहना मिली है।



