बिहार

PATNA:- मानवता की सेवा हेतु सैंकड़ों नर्सिंग की छात्राओं ने लिया शपथ

पटना- 30 मार्च। मानवता की सेवा हेतु आज नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़ी सैंकड़ों छात्राओं ने मानवता की निश्वार्थ सेवा हेतु शपथ लिया। आज निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएँ डा० एम०पी० गुप्ता एवं रजिस्ट्रार, बिहार परिचारिका निबंधन परिषद् की उपस्थिति में ‘‘अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन‘‘, दानापुर, पटना मे अध्ययनरत बी०एस०सी० नर्सिग एवं जी०एन०एम० के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ जाति एवं धर्म से उपर उठ कर मानवता की सेवा हेतु हाथ में कैंडल लाइट लेकर हजारों व्यक्तियों की उपस्थिति में सेवा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सक एवं शिक्षकों के साथ भारी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थें। शपथ समारोह के शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ बिहार सरकार डा० एम० पी० गुप्ता ने कहा कि राज्य में अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन जैसी संस्थाओं की गतिविधि सराहनीय है, जहाँ प्रशिक्षण के उच्च मानक का पालन किया जाता है। ये विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं जिन्होने बेहतरीन पाठ्यक्रम के चयन के साथ ही उस उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान का चयन किया। विद्यार्थियों को शपथ बिहार नर्सिंग कांउसिल की रजिस्ट्रार श्रीमती कुमारी निर्जला ने दिलवाया जिसमें श्रीमती ऊषा देवी, सरस्वती देवी पी०एम०सी०एच० एवं एन०एम०सी०एच० पटना नर्सिंग काॅलेज की प्रधानाध्यापक ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में अम्बेदकर इंस्टीच्यूट आॅफ हायर एजुकेशन पटना के प्रबंध निदेशक डा० कौशल कुमार ने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग प्रोफेशन के उच्च मानक को बनाये रखने हेतु पूर्ण समर्पित होने का आवाह्न करते हुए कहा कि विगत दशकों से हमारे संस्थान द्वारा नर्सिंग पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जहाँ संस्थान से उतीर्ण विद्यर्थीयों का प्लेसमेंट शत प्रतिशत है। इस अवसर पर कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन से किया गया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button