क्राइम

BIHAR:- फायरमैन की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने वाले 16 परीक्षार्थी गिरफ्तार

बेगूसराय- 27 मार्च। केंद्रीय चयन परिषद द्वारा बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक (फायरमैन) की परीक्षा के दौरान सूक्ष्म आकार का ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहे 16 परीक्षार्थियों को बेगूसराय के अलग-अलग परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय में पहली बार परीक्षा के दौरान इस तरह की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ गई है। वरीय अधिकारी सभी गिरफ्तार परीक्षार्थियों से पूछताछ कर रैकेट का उद्भेदन करने में जुटे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में सबसे पहले बाजार समिति के सामने स्थित रिवर वैली स्कूल में जांच के दौरान पहली पाली में तीन परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ के साथ पकड़ा गया। तीनों छात्र सुशील कुमार, नरेश कुमार एवं टुनटुन कुमार ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा दे रहे थे, उसी दौरान संदेह के आधार पर जांच में पकड़ लिया गया। दूसरी पाली में भी यहां से तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इसके बाद सेंट पॉल स्कूल से पहली पाली में चार परीक्षार्थी रौशन कुमार,अनिकेत कुमार,राम कुमार एवं निरंजन कुमार तथा दूसरी पाली में अविनाश कुमार, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार एवं रंजन राय को गिरफ्तार किया गया। जबकि, एसबीएसएस (को-ऑपरेटिव) कॉलेज से एक परीक्षार्थी अभिरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है।

एमआरजेडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी निशांत कुमार तथा परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को चिट पुर्जे पहुंचाने के क्रम में बायोमेट्रिक कर्मी सोनू कुमार एवं नवीन कुमार को पकड़ा गया है। सभी परीक्षार्थी से पूछताछ कर गिरोह का खुलासा करने का प्रयास चल रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार परीक्षा में किसी भी तरह से नकल का सौदा करने वाले शिक्षा माफिया गिरोह द्वारा फायरमैन की परीक्षा में पास कराने के लिए तीन से चार लाख तक में डीलिंग की गई थी।

पटना में बैठे इस गिरोह ने बड़े पैमाने पर छात्रों से सौदा किया तथा उसके कपड़ा में स्पेशल तरीके से डिवाइस सेटिंग करवा कर विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्र पर भेजा गया था। फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन गिरोह का खुलासा करने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button