
भारत
यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारत के कॉलेजों में दाखिला के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली- 07 मार्च। यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारत के कॉलेजों में दाखिला देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका दो वकीलों ने दायर की है। याचिका वकील पार्थवी आहूजा और प्राप्ति सिंह ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन में स्थिति सामान्य होने की अभी कोई संभावना नहीं है। हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन से लौटे छात्रों को प्रवेश नियमों में छूट देकर सरकारी और निजी कॉलेजों में जगह दी जाए।
याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई पूरी करने के लिए वहां के कॉलेज और यूनिवर्सिटी से समन्वय कर उन्हें भारत में अपनी पढ़ाई पूरी करने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए।



