
क्राइम
मेमो ट्रेन से गिरकर पिता-पुत्र की मौत
मीरजापुर- 26 फरवरी। पड़री थाना क्षेत्रांर्गत झिगुंरा और पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार दोपहर प्रयागराज से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को जाने वाली मेमो ट्रेन से गिरकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
झिगुंरा और पहाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच पोल नम्बर 722/23 व 722/24 के बीच मेमो ट्रेन से गिरकर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे युवक व उसके पुत्र की मौत हो गई। आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की पहचान अजय कुमार भारद्वाज (32) पुत्र बुधराम व आकाश (12) पुत्र अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 09 देवर घटा, थाना डबरा, जिला जांजगीर चंपा, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई। पुलिस ने मोबाइल नम्बर के माध्यम से मृतकों के परिजन को घटना की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा।



