भारत

देश में दो हिन्दुस्तान बन चुका है, एक गरीबी और दुसरा अमीरी, दोनों के बीच खाई बढ़ती जा रही है: राहुल गांधी

नई दिल्ली- 02 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि आज दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, जहां गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। लोकसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुये उन्होंने बेरोजगारी,छोटे उद्योगों का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की।

कांग्रेस की ओर से चर्चा में भाग लेते हुये राहुल गांधी ने सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किये। उन्होंने कहा कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं। एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान। इन दो हिन्दुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुये कहा कि वर्ष 2021 में तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। पिछले 50 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में है। सरकार मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया की बात कर रही है, लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए, वह नहीं मिला और जो रोजगार थे, वे भी गायब हो गये।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घटी है और वे तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने गरीबी में वापस डाल दिया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज मेड इन इंडिया की बात हो रही है। मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता, क्योंकि मेड इन इंडिया वाले छोटे और मध्यम उद्योग हैं। उनको सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार ने असंगठित सेक्टर को खत्म कर दिया। अगर सरकार उनकी मदद करती तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तैयार हो सकता था। जो लोग देश का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना सकते थे, उनको सरकार ने खत्म कर दिया।

राहुल ने कहा कि सरकार जिस गरीब हिन्दुस्तान को बना रही है, वह चुप नहीं बैठा रहेगा। इस हिन्दुस्तान को दिख रहा है कि आज हिन्दुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश के 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है और यह मौजूदा सरकार ने किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये विपक्ष को जमकर कोसा।

द्विवेदी ने कहा कि पहले जो लोग हिन्दू कहने से कतराते थे, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। खुद को हिन्दू बताने लगे हैं। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग घर में भी छुप कर पूजा करते थे, वे अब मंदिर में पूजा करने की फोटो साझा कर रहे हैं। द्विवेदी का इशारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button