
बिहार
MADHUBANI:- आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों के लिए वरदान
मधुबनी-30 जनवरी। सरकार सबके साथ सबके विकास के अभियान के तहत सभी गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए आयुष्मान कार्ड की योजना संचालित कर रही है। इसे हर लोगों को समय पर बना लेना है।
वार्ड-20 में हनुमान मंदिर के पास श्रमिक कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए लगाए गए कैंप को संबोधित करते हुए निवर्त्तमान वार्ड पार्षद उमेश प्रसाद ने यह बात कही। मौके पर भाजपा युवा नगर अध्यक्ष सुमित झा के द्वारा आयोजित इस कैंप की सभी ने सराहना की। इस दौरान 26 आयुष्मान कार्ड एवं 47 श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरतमंदों को किया गया।



