
MADHUBANI:- शिक्षकों ने शराब पीने व शराब धंधेबाजों को पहचान करने वाले आदेश की प्रतियां जलायी
मधुबनी-30 जनवरी। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल जिला इकाई संघ मधुबनी के तत्वधान में स्थानीय वाटसन मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को संघ के जिला अध्यक्ष राजु यादव के अध्यक्षता एवं जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चोधरी के संचालन में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजु यादव ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की नियत से शराब बंदी अभियान में शिक्षकों को झोंक रही है। जिस शराब बंदी को रोकने में सशस्त्र पुलिस बल सक्षम नहीं हो पा रही है। तथा आए दिन माफियाओं के द्वारा हत्या तक हो रही है। वैसे कार्य करने हेतु निहत्थे शिक्षकों को दायित्व दिया जा रहा है।
संघ इसकी तीव्र भर्त्सना एवं विरोध करती है। बैठक के बाद शिक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के पत्र की प्रतियां नारेबाजी करते हुए जलायी। मौके राज्य सचिव धर्मेन्द्र कुमार,जिला कोषाध्यक्ष मो फारूख,जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा,जिला महिला प्रभारी गीता कुमारी,उपाध्यक्ष मो अहमद हुसैन,मो साबीर, नवीन सिंह,मोहन कुमार,जय प्रकाश,बौएलाल पासवान,राजीव कुमार झा, मोहम्मद वारिस,रंजन राय,मोहम्मद एहसान,रंजीत राय,नरेश सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थिति थे। उधर लदनियां में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय लदनियां के समक्ष बिहार सरकार की शराब पीने एवं शराब धंधेबाजों को पहचान करने वाले आदेश के प्रतियां जलायी। इसी तरह खुटौना प्रखंड मुख्यालय पर शिक्षकों ने अध्यक्ष दिलीप कुमार अमर के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को राज्य सरकार के शराब पीने एवं बेचने वालों को पकड़वाने के सरकारी आदेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।



