बिहार

MADHUABNI:- बार बालाओं के डांस में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ा गई धज्जियां, प्रशासन बना रहा मूकदर्शक

मधुबनी-30 जनवरी। हरलाखी स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में आयोजित हो रहे दस दिवसीय महावीर झंडा में कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उडाई जा रही है। साथ ही लापरवाह बने हुए है,लोग बिना मास्क के ही आए नजर लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पुलिस प्रशासन के आंख के नीचे इतने बड़े आयोजन मेला समितियों के सदस्यों के द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। जहाँ जुवा से लेकर रात दिन बार बालोंओ का डांस करवाया जा रहा है।

लेकिन पुलिस प्रशासन करवाई करने के बदले मूकदर्शक बना हुआ है। इतना ही नहीं मेला में बार बालओ के डांस के साथ साथ जूवा भी चल रहा है। मेले में पहुंचे युवक ने अपने किस्मत आजमाई। युवक ने तो पहले पांच दस रुपया लगाया,जो कि यह खेल बढ़ते ही बढ़ते पांच हजार रुपये तक चल गया। युवक ने देखते ही देखते पांच हजार रुपये हार गया। युवक का कहना है, मेरे साथ गलत हुआ है। मुझे खेल के दौरान पता ही नहीं चला कैसे हार गये। हमने कमेटी से भी इसकी शिकायत की लेकिन कमेटी वाला भी गली गलोंज व मारपीट करते हुए मेला में से भगा दिया।

वही मेले में घूमने आने वाले लोगों को जुवा कारोबारियो के द्वारा प्रेरित कर जबरदस्ती जुवा में पैसा लगाने के लिए बाध्य किया जाता है। जुवा कारोबारी हमेसा इस फिराक में रहते है,कि गांव में कब मेला लगे,जहाँ अपनी दुकानदारी सजा कर जुवा में लोगों से लाखो रुपये गाढी कमाई किस्मत अजमाने के चक्कर में जीत ली जाई। युवक ने पैसा गमाने के बाद थाने से भी संपर्क किया। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल सका।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button