क्राइम

BEGUSARAI:- चोरों ने एक दर्जन दुकानों का तोड़ा ताला, आक्रोशित व्यवसायियों ने किया सड़क जाम

बेगूसराय- 30 जनवरी। जिला के मंझौल बाजार में देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। सहायक थाना से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। रविवार की सुबह दुकान खोलने आए दुकानदारों ने जब एक साथ कई दुकानों का ताला टूटा देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद आक्रोशित दुकानदारों ने ग्रामीणों के साथ स्टेट हाईवे-55 को बांस-बल्ला से जाम कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है। सड़क जाम कर दिए जाने के कारण स्टेट हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है तथा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क जाम कर रहे दुकानदारों का कहना है कि शनिवार की देर रात मंझौल बाजार में मुख्य सड़क पर पुरानी बैंक के समीप बेखौफ बदमाशों ने अंबे पूजा घर, जूम डिजिटल स्टूडियो, वाहन प्रशिक्षण केंद्र सहित 12 से अधिक दुकानों का ताला तोड़कर चोरी कर ली।

सुबह में छह बजे पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन चार सौ मीटर की दूरी पर हुए घटनास्थल पर आने में पुलिस को तीन घंटा से अधिक लग गए। आक्रोशित दुकानदारों का कहना है कि पुलिस सब कुछ छोड़कर शराब खोजने में लगी हुई है। लेकिन ना तो शराब बिक्री पर रोक लग पा रही है और ना ही अपराध काबू में आ रहा है, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंझौल बाजार पूरी तरह से अपराधियों के कब्जे में है। मुख्य सड़क के किनारे अपराधी दो घंटा तक तांडव मचाते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

मंझौल में बदमाश लगातार लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की छानबीन करते हुए सड़क जाम समाप्त करने का प्रयास में लगी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। लेकिन आक्रोशित दुकानदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है तथा मामले का उद्भेदन किए जाने तक दुकान बंद रखने एवं यातायात ठप रखने की बात कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button