
मधुबनी-30 जनवरी। रहिका थाना क्षेत्र के घाट टोल मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क पर रविवार सुबह तेज रफ्तार आटो और मैजिक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति जख्मी हो गए।
जिसमें एक गंभीर जख्मी महिला कविता देवी को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए क्रिब्स अस्पताल बसुआड़ा में भर्ती कराया है। जबकि अन्य का इलाज इधर-उधर हो रहा है। सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है। जख्मी में सकरी थाना क्षेत्र के बलिया नवटोली निवासी 35 वर्षीय श्रवण कुमार दास,25 वर्षीय कविता देवी एवं 26 वर्षीय नीलम देवी शामिल है। बताया जा रहा है कि ओटो में सवार लोग एक ही परिवार के थे। वे सभी अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। धुंधला के कारण मधुबनी की ओर से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दो गंभीर व्यक्ति को क्रिब्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु अस्पताल के चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि एक गंभीर जख्मी महिला कविता देवी का इलाज चल रहा है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है। तथा मामले की जांच में जुट गई है।



