
MADHUBANI:- चकदह गुलटेनी पोखर पर अतिक्रमण के खिलाफ राष्ट्रीय चेतना पार्टी का 30 नवंबर को धरना
मधुबनी- 23 नवंबर। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के चकदह गुलटेनी पोखर पर अतिक्रमण को लेकर राष्ट्रीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने जिलाधिकारी से शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इस कार्य में टाल-मटोल करने वाले रहिका अंचल अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चकदह गुलटेनी पोखर का बड़ा हिस्सा अतिक्रमित है। इसको लेकर 30 नवंबर को पोखर भिंडा पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम कार्यालय ने पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार निर्देश के बाद भी रहिका अंचल प्रशासन उदासीन बना है। अंचल अधिकारी ने आज तक चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया है।
संजय कुमार महतो ने कहा कि चकदह गुलटेनी पोखर पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। अंचल अधिकारी की लापरवाही के कारण पोखर दिन-ब-दिन सिकुड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के चकदह गुलटेनी पोखर सहित शहर के 32 सरकारी पोखर अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तो राष्ट्रीय चेतना पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। चकदह गुलटेनी पोखर पर आंदोलन कर जनता के हितों की आवाज उठाने का काम किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है।



