
MADHUBANI:- परसौनी गांव में रामशीला हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, डॉ. फैजुल हसन ने मरीजों की जांच की
मधुबनी- 23 नवंबर। रामशीला हेल्थकेयर हॉस्पिटल, सकरी की ओर से जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर की खास बात यह रही कि रामशीला हॉस्पिटल के निदेशक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. फैजुल हसन स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया।
डॉ. फैजुल हसन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रामशीला हॉस्पिटल की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौके पर स्थानीय मुखिया के प्रतिनिधि मो. शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रामशीला हॉस्पिटल की इस जनहितकारी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलता है।



