
दरभंगा में मुख्यमंत्री ने 346 करोड़ की 105 परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
दरभंगा – 22 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करने की बात कही। साथ ही, दरभंगा एयरपोर्ट के रन-वे को 4 किलोमीटर लंबा करने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा विकसित करने तथा मार्च 2027 से पहले नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
मुख्यमंत्री ने कक्षा 1 से 6 तक मैथिली भाषा में पढ़ाई शुरू करने, माता सीता के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, दरभंगा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने तथा एम्स के निर्माण के लिए मिट्टी भराई और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी भी दी।



