
बिहार
मधुबनी: नन्हे क्रिकेट एकेडमी में डीपी स्पेशल 5 डे 5 मैच सीरीज का फाइनल, डायमंड ने 3 विकेट से जीता खिताब
मधुबनी 22 नवंबर। शहर वाटसन स्कूल के मैदान पर नन्हे क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित डीपी स्पेशल 5 डे 5 मैच सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल मुकाबला एनसीए डायमंड और एनसीए गोल्ड टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में डायमंड की टीम ने 3 विकेट से फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
सीरीज में कुल 5 दिन तक 5 मैच खेले गए, जकर फाइनल में डायमंड और गोल्ड टीम आमने-सामने हुए।
मैन ऑफ द सीरीज डीपी टूर्नामेंट के हीरो बादल कामत, बेस्ट बैट्समैन नीतीश कुमार, बेस्ट फील्डर मो. फैजान, डीपी टूर्नामेंट के हीरो बादल कामत को मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही एकेडमी की ओर से फुल ड्रेस भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एकेडमी के हेड कोच आलोक सर द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, कप और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।



