
संविधान दिवस पर संविधान रक्षा मार्च और वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
मधुबनी, 22 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सभागार में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार 26 नवंबर संविधान दिवस को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च तथा वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नलिनी रंजन उर्फ रूपम झा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 26 नवंबर संविधान दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी ने एकजुट होकर संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में रणधीर झा अध्यक्ष, प्रखंड फुलपरास, अनिल कुमार झा अध्यक्ष, प्रखंड राजनगर, अजय प्रसाद नगर अध्यक्ष, विनय कुमार झा, मुरारी ठाकुर अध्यक्ष, लखनौर अशोक कुमार झा मंडल अध्यक्ष, लखनौर, अखिलेश दयाल झा अध्यक्ष, झंझारपुर, संतोष पासवान जिला महासचिव, देवांशु झा, गणेश प्रसाद साह लौकही, अभिषेक झा खुटौना, प्रशांत राय झंझारपुर, युवा कांग्रेस, मो. फैजी सहित अन्य ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में संविधान रक्षा मार्च में भाग लेने की अपील की गई।



