बिहार

धनतेरस पर झूम उठा मधुबनी बाजार:- बाइक, स्मार्टफोन, ट्रैक्टर, फ्रीज, आभूषण की जमकर हुई खरीदारी, 60 करोड़ का हुआ कारोबार

मधुबनी- 06 नवंबर। धनतेरस पर शहर का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे करीब 60 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी की लहर रही, तो शहर की हर सड़क पर लोगों का सैलाब नजर आया। पूरे दिन रह-रह कर जाम की स्थिति बनी रही, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी, वाहन शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर में बाटा चौक से गिलेशन और महंतीलाल चौक होकर शंकर चौक जाने वाली सड़क पर पैदल आवाजाही मुश्किल हो रही थी। सड़क पर जगह-जगह भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति और दीये की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मूर्ति खरीद रही शीला झा ने बताया कि दीपावली की पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की खरीदारी धनतेरस के दिन शुभ मानी जाती है।

बाटा चौक के निकट लोहापट्टी में बर्तन बाजार की चकाचौंध देखते ही बन रही थी। सजी दुकानों पर बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बर्तन खरीद रही रानी देवी ने बताया कि धनतेरस के दिन कुछ भी खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं खरीदारी कर रही संगीता देवी ने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने से झाड़ू की खरीदारी पर ही संतोष करना पड़ रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक सामानों के प्रतिष्ठानों पर भी लोग जुटे रहे। लोगों ने टेलीविजन, फ्रिज सहित अन्य उपकरणों की खरीदारी की। टीवी खरीद रहे मोहन मिश्र ने कहा कि टीवी खरीदने के लिए धनतेरस का इंतजार था। मोबाइल खरीद रहे रोहित कुमार ने बताया कि धनतेरस के दिन ही मोबाइल खरीदने का मन बना चुके थे।

शंकर चौक से राउतपट्टी जाने वाली सड़क पर आभूषण की खूब खरीदारी हुई। आभूषण बाजार के लिए प्रसिद्ध राउतपट्टी के ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर महिलाओं की भीड़ रही। आभूषण खरीद रही रानी कुमारी ने बताया कि धनतेरस पर आभूषण खरीदना शुभ होता है। यहां लोग गणेश-लक्ष्मी प्रतीक वाले चांदी-सोने के सिक्के,अंगूठी,हार,कान की बाली, नाक की छक,पायल,मांग टीका,मंगलसूत्र, बिछिया समेत अन्य जेवर खरीदते नजर आए।

धनतेरस पर वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई। थाना चौक से कोतवाली चौक जाने वाली सड़क पर बाइक शोरूम से बाइक डिलीवरी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। एक प्रसिद्ध बाइक प्रतिष्ठान पर मेला जैसा नजारा देखने को मिला। वहीं अन्य बाइक और ट्रैक्टर प्रतिष्ठानों पर भी खरीदारी चलती रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!