
बिहार
DARBHANGA:- सोशल मीडिया पर समुदाय के झंडे से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दरभंगा साइबर थाने में केस दर्ज
दरभंगा, 27 अक्टूबर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक समुदाय के झंडे से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट किए जाने के मामले में दरभंगा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
दरभंगा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर थाना दरभंगा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने उक्त पोस्ट/वीडियो को वायरल करने वाले तथा वायरल करने में उपयोग की गई आईडी की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही Account को बंद कराने के लिए Facebook को take down notice भेजा गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर इसकी सूचना अविलंब साइबर क्राइम शिकायत नंबर-1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।



