बिहार

BIHAR:- रिश्वत लेते मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, बिगडी तबीयत

मधुबनी- 27 अक्टूबर। मधुबनी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात उपाधीक्षक (ट्रैफिक डीएसपी) सुजीत कुमार को 30 हजार रूपयेे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाकर ट्रैफिक डीएसपी को घूस की रकम के साथ दबोच लिया।

सूत्रों के अनुसार किसी मामले में अनुकूल कार्रवाई करने के एवज में डीएसपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर परिवादी ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड गई। जिससे निगरानी की टीम ने डीएसपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाने की तैयारी में है। उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरीय अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

इधर वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र्र कुमाार ने बताया कि पटना से आयी निगरानी टीम ने डीएसपी सुजित कुमार को 30 हजार रूपयेे के साथ गिरफतार किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!