
किसानों के लिए खुशखबरी: 30 अक्टूबर को जारी होगी PM किसान की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000 रुपये
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जिसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। कृषि मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को इसकी घोषणा की है। आधिकारिक PM Kisan हैंडल से भी इसकी जानकारी दी गई है। योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे DBT के माध्यम से दी जाती है।
किस्त पाने के लिए ये काम जरूर कर लें:
कृषि मंत्रालय के अनुसार, जिन किसानों की e-KYC अधूरी है या जिनके आधार-बैंक खाते में गड़बड़ी है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे 30 अक्टूबर से पहले ये जरूर चेक कर लें –
1. e-KYC पूरी है या नहीं – http://pmkisan.gov.in पर जाकर
2. आधार-बैंक खाता लिंक और NPCI मैपिंग सक्रिय है या नहीं
3. लैंड सीडिंग का स्टेटस Yes है या नहीं
किसान घर बैठे http://pmkisan.gov.in पर Know Your Status में जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।



