बिहार

मधुबनी में जमीन विवाद गहराया, कोर्ट में मामला लंबित रहने के बावजूद विपक्षी ने शुरू किया निर्माण

मधुबनी- 25 अक्टूबर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नं. 21, मंसूरी टोल स्थित जमीन विवाद का मामला लगातार गहराता जा रहा है। न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू करने का आरोप लगा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि जमीन पर ईंट की दीवार जोड़ने का काम चल रहा है ताकि कोई कानूनी अड़चन आने से पहले निर्माण को दिखाया जा सके।

पीड़ित विरेन्द्र कुमार राउत ने बताया कि उनकी जमीन 13 नंबर रेलवे गुमटी, मंसूरी टोल स्थित है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने सबसे पहले 20-06-2026 को राजनगर थाने में आवेदन दिया था। जुलाई में थाना द्वारा मामले को सदर एसडीओ के यहां भेज दिया गया। सदर एसडीओ कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई और वर्तमान में यह मामला सदर एसडीओ कोर्ट में लंबित है।

उन्होंने बताया कि एसडीओ न्यायालय में मामला लंबित रहने के बाद भी 24 अक्टूबर से विपक्षी द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उक्त जमीन को लेकर साल 2013 से कोर्ट में केस चल रहा है और अब एसडीओ कोर्ट में भी मामला लंबित है। इसके बाद भी कानून को ताक पर रखकर निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित ने जिला प्रशासन, राजनगर थानाध्यक्ष और सदर एसडीओ से मांग की है कि न्यायालय में लंबित मामले में अविलंब निर्माण पर रोक लगाकर अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जाए।

इधर, राजनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में आवेदन के आलोक में समुचित कार्रवाई की गई थी। इसके बाद कोई नया आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!