
बोधगया में CM सम्राट ने किया Bihar Business Connect 2027 का शुभारंभ, IMC सिटी के 2 प्रोजेक्ट्स का भी किया उद्घाटन
गया- 24 अक्टूबर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गया जिले के बोधगया दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बोधगया में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027’ का औपचारिक शुभारंभ किया और बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) तथा IMC की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार लगभग 1,670 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड के दो प्रमुख प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया। इससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
इस कार्यक्रम में जापान के राजदूत ओनो केइची और थाईलैंड की राजदूत सुश्री चवनार्ट थांगसुम्फंत (H.E. Mrs. Chavanart Thangsumphant) सहित देश-विदेश के कई बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है, राज्य सरकार उद्योगों को जमीन, बिजली, पानी और सड़क की बेहतर सुविधा दे रही है।



