JDU ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी भी निष्कासित
पटना- 24 अक्टूबर। विधान परिषद चुनाव खत्म होते ही JDU ने मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यालय आदेश जारी कर अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व सांसद नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल रद्द करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
आदेश में क्या लिखा है—-
पत्रांक- 234/26, दिनांक 24.10.26 वाले आदेश में कहा गया है कि विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य कर दूसरे दल (जन सुराज) के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधायक के रूप में उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है।
यह कार्रवाई पटना स्नातक सीट पर JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर प्रचार करने के बाद हुई है। JDU के अनुसार अनंत सिंह ने बाढ़-मोकामा में रोड शो भी किया था, जिस पर पहले ही 3 FIR दर्ज हो चुकी थी।



