क्राइम

BIHAR:- सुपौल में बड़ी साजिश नाकाम – अंतरजिला गिरोह के 3 बदमाश धराए, 6 हथियार और 17 कारतूस के साथ घर तोड़ने वाले औजार भी बरामद

सुपौल- 24 अक्टूबर। सुपौल पुलिस ने त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया है। एसपी शरथ आरएस ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि अंतरजिला अपराधी गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 5 देसी कट्टा, 1 पिस्टल और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, हथौड़े, प्लाय कटर और गृहभेदन सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं।

कैसे पकड़े गए—-
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले में गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष शामिल थे। टीम कई दिनों से तकनीकी माध्यमों से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 22 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में एकत्रित होकर बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
अजय यादव पिपरा वार्ड नं0-12, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया, फूली ततमा बेला वार्ड नं0-14, थाना-बनमनखी, जिला-पूर्णिया,
शशि ठाकुर खजुरी बाजार वार्ड नं0-7, थाना-भरगामा, जिला-अररिया। गिरोह में 9 सदस्य – पुलिस के अनुसार गिरोह में कुल 9 सदस्यों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष 6 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। राजेश्वरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!