
बिहार
DIG ने किया झंझारपुर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन और रात्रि गश्ती बढ़ाने का सख्त निर्देश
मधुबनी, 24 अक्टूबर। पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा द्वारा आज झंझारपुर थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान DIG ने थाना के अभिलेखों, सिरिस्ता, मालखाना एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाने में लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही थानाक्षेत्र में दिवा व रात्रि गश्ती को और चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।



