
महानवमी पर मधुबनी में पूर्व मंत्री समीर महासेठ का दौरा, एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में टेका माथा
मधुबनी – 19 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की महा नवमी के पावन अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री सह मधुबनी के पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने सोमवार को मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया।
उन्होंने दुर्गा स्थान मरमपुर, दुर्गा स्थान मोहन बड़ियाम, दुर्गा स्थान भैरव बलिया, दुर्गा स्थान नवटोल सरिसब, दुर्गा स्थान सरिसब सोनार टोल, दुर्गा स्थान इसहपुर, दुर्गा स्थान डभारी संकोर्थ, दुर्गा स्थान भौर घाट, दुर्गा स्थान बेलाही, दुर्गा स्थान शाहपुर, दुर्गा स्थान शाहपुर चौधरी टोल सहित विभिन्न पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें नवमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की। जगह-जगह स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
श्री महासेठ ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और शक्ति का प्रतीक है। मधुबनी की शांति और विकास के लिए वे सदैव मां दुर्गा से कामना करते हैं।
इस अवसर पर उनके साथ राजद नेता राज कुमार साह, पवन यादव, पूर्ण शंकर झा, अमर कांत यादव, सुरेंद्र प्रसाद मंटू, मो. अब्दुल्लाह, गोलू, पंकज कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।



