
MADHUBANI:- झंझारपुर RS थाना का कथित वीडियो वायरल, हाजत में बंद युवक का पुलिस पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप
मधुबनी- 17 अक्टूबर। RS थाना झंझारपुर का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाजत में बंद दो युवक नजर आ रहे हैं, जिसमें एक युवक खुद पर मारपीट का आरोप लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में युवक कह रहा है कि एक एक अन्य पुलिसकर्मी और एक ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सिर फोड़ दिया। उसका यह भी आरोप है कि उसका और उसके भाई का मोबाइल फोन IQ Z5 और IQ Z6 Pro पुलिस ने ले लिया है और झूठे केस में 10 साल तक अंदर करने की धमकी दी गई है।
वीडियो में वह अपनी FIR की जानकारी लेने के लिए थाने आने की बात भी कह रहा है।
पुष्टि बाकी: यह वीडियो कब का है और इसमें लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति घायल जैसी स्थिति में लग रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद लोगों ने मधुबनी पुलिस और बिहार पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। खबर में इस्तेमाल वीडियो सोशल मीडिया से प्राप्त है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।



