बिहार

जदयू नेता निशांत कुमार पहली बार 10 अक्टूबर को पहुंचेंगे दरभंगा, राज रिजॉर्ट में होगा बड़ा इजलास

दरभंगा- 09 अक्टूबर। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार 10 अक्टूबर को पहली बार दरभंगा पहुंचेंगे। उनके आगमन पर लहेरियासराय के एकमी घाट स्थित राज रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे एक बड़े इजलास का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहेंगे।

इस इजलास में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय तथा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार सर्वेश कुमार के चुनाव के मद्देनजर शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान होना है।

जदयू नेता नजरे आलम ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मदरसों के शिक्षक, संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक, सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के शिक्षक, कॉलेजों से जुड़े शिक्षाविद, स्नातक मतदाता तथा एनडीए के सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी तादाद में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

नजरे आलम ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!