भारत

CM हेमंत सोरेन की मां ‘रूपी सोरेन’ का निधन, शोक की लहर

रांची- 07 सितंबर। पद्मभूषण दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन लंबी बीमारी के बाद बुधवार की देर शाम को हो गया। उनका इलाज रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है। गत 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था। मल्टी ऑर्गन प्रभावित होने की वजह से कई बार उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। छह अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। लेकिन सात अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन फिर वापस नहीं लौट पाईं। रूपी सोरेन मूल रूप से सरायकेला के चांडिल की रहने वाली थी। 1962 में शिबू सोरेन के साथ उनका विवाह हुआ था। तब उनका नाम रूपी किस्कू था। उन्होंने गुरुजी के संघर्ष के दिनों में तमाम कष्ट सहकर अपने तीन पुत्रों दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और पुत्री अंजनी सोरेन की परवरिश की। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन सादगी और मजबूत संस्कार को कभी नहीं छोड़ा। वहीं मुख्यमंत्री की मां के निधन की सूचना पर झामुमो के नेता और कार्यकताओं में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार अगस्त 2025 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था। उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण का सम्मान मिला था। इस सम्मान को लेने के लिए खुद रूपी सोरेन राष्ट्रपति भवन गई थीं। गुरुजी के निधन के बाद से ही उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अक्सर उनका हेल्थ चेकअप कराने के लिए हैदराबाद और दिल्ली लेे जाते थे।

मां के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन के निधन पर सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट किया है। मां को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं। मां… रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!