स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: भारत ने 85 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा

नई दिल्ली- 03 अक्टूबर। एशियाई खेल 2026 में शनिवार को 15वें और खेलों के लिहाज से आखिरी दिन भारत ने पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, गोल्फ, क्रिकेट, कुश्ती और हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किये। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में कुमकुम मोहोद का व्यक्तिगत रिकर्व में ऐतिहासिक स्वर्ण, प्रणवी उर्स का गोल्फ में स्वर्ण, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और पुरुष हॉकी टीम का स्वर्ण तथा अमन सहरावत का कुश्ती में स्वर्ण शामिल रहा। रविवार को एशियन खेल 2026 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इन उपलब्धियों के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 85 हो गई है। भारत ने कुल 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते हैं और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। पदक तालिका में चीन 341 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जिसमें 169 स्वर्ण, 89 रजत और 83 कांस्य शामिल हैं। जापान 267 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 149 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

हांगझोऊ के ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारत कितना पीछे?

एशियाई खेलों के पिछले संस्करण, हांगझोऊ 2022 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 से अधिक पदक जीते थे। भारत ने वहां कुल 107 पदक हासिल किए थे, जिनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल थे।

इसके मुकाबले एशियाई खेल 2026 में अब तक भारत के खाते में 85 पदक- 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य हैं। यानी हांगझोऊ के कुल पदक रिकॉर्ड की तुलना में भारत इस समय 22 पदक पीछे है। स्वर्ण पदकों में भी इस बार भारत के पास 21 हैं, जबकि हांगझोऊ में उसने 28 स्वर्ण जीते थे।

हालांकि, 2026 खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जो देश के एशियाई खेल इतिहास में पहली बार दर्ज हुई हैं। तीरंदाजी, गोल्फ, कुश्ती, हॉकी और क्रिकेट सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पदक अभियान को खास बना दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!