
सुंदरम इंस्टीच्यूट आॅॅफ मेडिकल साइंस में फार्मेसी कोर्सेज की होगी पढ़ाई,नामंकान जारी
पटना-13 जनवरी। सुंदरम इंस्टीच्यूट आॅॅफ मेडिकल साइंस के रूप में जिले को एक और फार्मेसी कॉलेज मिल गया है। अब विद्यार्थियों को फार्मेसी कोर्सेज की पढ़ाई करने के एक और अच्छा काॅलेज मिल गया है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को अन्य राज्यों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस मौके पर सुंदरम इंस्टीच्यूट आॅॅफ मेडिकल साइंस के संस्थापक शंकर कुमार ने बताया कि आज के दौर में खासकर से कोरोना महामारी के कारण स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं व कर्मियों की आवश्यकता काफी तेजी से बढ़ी है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित कोर्सेज की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में सुंदरम इंस्टीच्यूट आॅॅफ मेडिकल साइंस ने जिले के स्टूडेंट्स के हित में एक शानदार पहल कर यहां के बच्चों को नए साल में अत्यंत उपयोगी व रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था की है। गौरतलब हो कि 12 वीं के बाद अब ज्यादातर बच्चे इंजीनियरिंग को छोड़ स्वास्थ्य संबंधित कोर्सेज की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। इन कोर्सेज में सबसे अहम बी.फार्मा व डी.फार्मा कोर्सेज हैं।
संस्थापक शंकर कुमार ने बताया कि इससे जिले के युवाओं को इन क्षेत्रों में भी सही भागीदारी मिले, इसी सोच के साथ सुंदरम इंस्टीच्यूट आॅॅफ मेडिकल साइंस की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि भारत पूरे विश्व में अपने फार्मास्यूटिकल सेक्टर के लिए जाना जाता है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा जेनेरिक दवाइयों का सप्लायर है। साथ ही साथ विश्व को 62 प्रतिशत वैक्सीन भी भारत मुहैया करा रहा है।
फार्मेसी सेक्टर में रोजगार की बन रहीं बड़ी संभावनाएं स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड वालों को मिलेगा फायदा, ऐसे में आने वाले समय में फार्मेसी क्षेत्र में बहुत सारे अवसर पैदा होंगे। इस कोर्स की एक और बड़ी खासियत है कि सरकारी व प्राइवेट जॉब्स के साथ-साथ स्वरोजगार जैसे मेडिकल दुकान एवं अन्य संबंधित स्वरोजगारों के भी कई अवसर हैं। बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी लाभ अब संस्था के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपनी इंटर की पढ़ाई साइंस लेकर मैथ या बायोलॉजी से की है वह इन कोर्सेज में अपना नामांकन करा सकते हैं। वैसे छात्र- छात्राओं जो बी.फार्मा कोर्स करने के इच्छुक हैं, वह मात्र एक न्यूनतम राशि देकर अपना नामांकन करा सकते हैं व बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाका लाभ उठा सकते है। विशेष जानकारी हेतु 857800065 पर सम्पर्क कर सकते हैं या काॅलेज के कार्यालय गौरीचक, पटना में आकर प्राप्त कर सकते हैं।



