
मधुबनी में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग के खिलाफ विशाल प्रदर्शन
मधुबनी- 28 सितंबर। लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ सोमवार को मधुबनी जिला कांग्रेस (पूर्वी एवं पश्चिमी) द्वारा संयुक्त विशाल प्रदर्शन किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश मार्च दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। मार्च का संयुक्त नेतृत्व मधुबनी पूर्वी के जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा और पश्चिमी की जिलाध्यक्षा मीना देवी कुशवाहा ने की। मुख्य चुनाव आयुक्त की तत्काल गिरफ्तारी व पद से बर्खास्तगी, उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में किए गए संदिग्ध बदलावों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग शामिल है।
विरोध मार्च में मीना कुशवाहा,डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा,टेकनाथ पाठक,गोपाल दास महंत, सत्येंद्र पासवान, मुकेश कुमार साह, इंजीनियर परमेश्वर मेहरा, पंकज कुमार फौजी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।



