
बिहार
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: एनसीसी कैडेटों ने लगाए 135 पौधे
मधुबनी 27 सितंबर। 34 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

केवीएस कॉलेज उच्चैठ में कर्नल कुसुमाकर झा ने निरीक्षण कर 22 नए कैडेटों की भर्ती की और पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। वाट्सन स्कूल, कोइलख हाईस्कूल और नरपतिनगर हाईस्कूल में भी कैडेटों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के दौरान कुल 135 पौधे लगाए गए।



