क्राइम

उड़ीसा के 6 लूटेरे बिहार के नवादा में गिरफ्तार, कई कांडों का खुलासा

नवादा- 31 मई। नवादा जिले के हिसुआ-नवादा रोड के बलियारी गांव के समीप स्थित जगदेव पेट्रॉल पंप परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से तीन लाख दस हजार रूपये उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। छह अभियुक्त पकड़े गये हैं। सभी उड़िसा के रहने वाले हैं.। वे लोग गिरोह बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।

पकड़े जाने वालों में उड़ीसा के कोइनपुर थाना क्षेत्र के अजय दास, राजेश दास, थामनगर थाना क्षेत्र के देवेंद्र दास, सुरडा थाना क्षेत्र के टी बाला, और टी मारकंडे गोंदारी पोकोटी थाना क्षेत्र के अशोक कुमार दास पकड़े गये हैं। पांच की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच और टी मारकंडे की उम्र 55 वर्ष है।

बिहार के जहानाबाद जिले के कुर्था थाना में भी इनकी संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस के पूछताछ के दौरान सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनके पास से तीरपन हजार रूपये नगद, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, दो पायल, दो मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट, एटीएम कार्ड, मास्टर चाभी, ड्राइविंग लाइसेंस, पावर पैक और कई आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि वे खानाबदोश की तरह रहकर घटना को अंजाम दे रहे थे। गया, नवादा, जहानाबाद, पटना, नालंदा आदि जगहों पर जाने की बात कही है। पहाड़ के किनारे, सुनसान जगहों पर या जहां सुरक्षित छिपकर रहने की जगह हो वैसे जगहों पर रहकर घटना को अंजाम दे रहे थे। छिपे हालत में ही पुलिस ने उन्हें नवादा जिले के तुंगी से दबोचा।

एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि रूपये उड़ाने की घटना के बाद सदर एसडीपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेन्स के माध्यम से सूचना एकत्र की जा रही थी। इसी क्रम में छापेमारी की गयी और अभियुक्तों को दबोचा गया।

बता दें कि नवादा जिले के हिसुआ थाने के एकनार गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष जयराम उर्फ सुबीन सिंह का भाई मृत्युंजय सिंह बैंक ऑफ इंडिया की हिसुआ शाखा से पैसे की निकासी कर डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। पेट्रॉल पंप परिसर में पंप कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल को खड़ी किये थे और कार्यालय के भीतर गये। दो मिनट में बाहर आने के बाद डिक्की को खुला हुआ पाया था। वहां के सीसीटीवी फूटेज देखने के बाद पता चला कि एक युवक बाइक के पास आया और डिक्की तोड़कर राशि को निकाल लिया उसके बाद फोन करके किसी को बुलाया। काले रंग के बाइक पर दूसरा आया और वह उचक्का उसके साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी.

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button