बिहार

हमलोग ने देशहित और राज्यहित में गठबंधन किया हैं, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी सतर्क हैं: तेजस्वी

पटना- 05 सितंबर। दिल्ली जाने से कुछ घंटे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश की लालू से हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को यहां कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और साथ ही दिल्ली दौरे से पहले विपक्षी एकता को लेकर भी बातचीत हुई है।

भाजपा निशान साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को जेल भेजने की धमकी देती है। कौन उनसे डर रहा है? हम लोग देश हित में और राज्य हित में गठबंधन किये हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी लोग बिल्कुल सतर्क हैं।

पत्रकारों के एक सवाल कि अमित शाह भी बिहार आ रहे हैं इसका क्या मतलब है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग तो हमसे ज्यादा सचेत हैं और अगर बिहार में उन्माद फैलाने की कोशिश होगी तो हम लोग इसको टॉलरेट नहीं करेंगे।

पटना में लालू यादव से मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद लालू यादव नीतीश कुमार को घर से बाहर तक छोड़ने आये। जिसकी तस्वीर भी सामने आयी है। राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने लालू यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button