सीएसआर फंड को खर्च करने के लिए आगे आएं कंपनियां: CM खट्टर

चंडीगढ़- 06 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने निजी कंपनियों से आह्वान किया कि वे अपने सीएसआर फंड को खर्च करने के लिए आगे आएं। कंपनियां वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता जैसे बहुत से विषयों पर सामाजिक कार्य कर सकती हैं। करनाल में खोला गया ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान इसी सीएसआर फंड से बना एक संस्थान है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान होंडा कंपनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि होंडा कंपनी ने 1999 में गुरुग्राम से अपने सफर की शुरुआत की थी। भविष्य में वे इसी तरह आगे बढ़ें यह शुभकामनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी कंपनियों को अपने मुनाफे से 2 प्रतिशत सीएसआर के रूप में खर्च करना होता है। कंपनियां इस फंड से अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य करती हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने अलग से सीएसआर ट्रस्ट बनाया है। वह स्वयं इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत बहुत सारी कंपनियां इस ट्रस्ट के अंतर्गत अपने सीएसआर का फंड खर्च करने के लिए आगे आ रही हैं।

होंडा इंडिया के चेयरमैन अत्सुशी ओगाता ने कहा कि होंडा सड़क सुरक्षा के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान स्थापित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होंडा एक स्थाई समाज के सपने को साकार करना चाहती है। उन्होंने लोगों को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!