क्राइम

शादी का दवाब बनाने पर फाइनेंसर ने अपनी महिला कर्मचारी की करवाई हत्या, 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली- 28 अगस्त। उत्तर पश्चिमी जिले के आदर्श नगर इलाके में शादी का दवाब बनाने पर फाइनेंसर ने अपनी महिला कर्मचारी की हत्या करवा दी। फाइनेंसर का अपनी महिला कर्मचारी से संबंध थे और कर्मचारी उसपर शादी करने का दवाब बना रही थी। फाइनेंसर ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई। पुलिस ने इस मामले में फाइनेंसर सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार एक आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपितों के पास से पुलिस ने 70 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी उषा रंगरानी ने रविवार को बताया कि फाइनेंसर की पहचान अंकुर विहार लोनी गाजियाबाद निवासी अनुज (34) के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपितों में फाइनेंसर का कर्मचारी सोनिया विहार निवासी जय प्रकाश (28), सोनिया विहार निवासी पंकज, चमन विहार निवासी श्याम सुंदर और उसका भाई सुमित शामिल है।

शनिवार रात करीब सात बजे पुलिस को केवल पार्क स्थित सिंह एंड ब्रदर्स फाइनेंशियल सर्विस के ऑफिस में टेली कॉलर का काम करने वाली युवती की हत्या की जानकारी मिली। युवती की धारदार हथियार से गला रेता गया था। युवती जेजे कालोनी भलस्वा डेयरी की रहने वाली थी और पांच साल से कंपनी में काम कर रही थी।

पुलिस को मालिक अनुज ने घटना की जानकारी दी थी, जो घटना के 10 मिनट बाद मौके पर पहुंच गया था। आदर्श नगर थाना पुलिस एवं स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक अमित कुमार की देखरेख में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने पर पता चला कि 6.17 बजे दो लड़के ऑफिस में घुसे थे और दो-तीन मिनट के भीतर बाहर आ गए। मालिक ने बताया कि घटना के समय वह महिला कर्मचारी से फोन पर बात कर रहा था और उसकी चीख सुनकर यहां पहुंचा।

मृतका के पर्स की तलाशी के दौरान पुलिस को अनुज के साथ एक फोटो मिला, जिसमें महिला कर्मचारी मंगलसूत्र पहने थी। जबकि वह शादीशुदा नहीं थी। शक होने पर पुलिस ने अनुज से पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

अपने कर्मचारी की मदद से करवाई हत्या—

अनुज ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका मृतका के साथ पिछले 2-3 साल से विवाहेतर संबंध थे। कुछ माह से मृतका उसपर शादी का दवाब बना रही थी। जिससे तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रची। उसने अपने एक कर्मचारी जय प्रकाश से बात की। जय प्रकाश से हत्या करवाने के लिए दो लाख की सुपारी मांगी। जय प्रकाश ने पंकज से संपर्क किया।

पंकज ने हत्या करने के लिए श्याम, सुमित और शरीफ तैयार किया। श्याम, सुमित और शरीफ गाजियाबाद क्षेत्र के अपराधी हैं। अनुज ने जय प्रकाश को सुपारी की अग्रिम राशि एक लाख रुपये दिए। मृतका ऑफिस बंद होने के पहले अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाते हुए श्याम, सुमित व शरीफ सोनिया विहार से आजादपुर आए और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अनुज के निशानदेही पर रात एक बजे तक पांच आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button