
भारत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 से 6 जून तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
नई दिल्ली- 02 जून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 से 6 जून तक उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति 6 जून को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के विशेष संयुक्त अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार 3 जून को राष्ट्रपति कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे, जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वहां उपस्थित रहेंगे। 4 जून को राष्ट्रपति कानपुर में मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के 90वें वर्ष के समारोह को संबोधित करेंगे। उसी दिन वे गोरखपुर में गीताप्रेस के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे। 5 जून को राष्ट्रपति मगहर जाएंगे, जहां वे संत कबीर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और संतकबीर अकादमी एवं अनुसंधान केंद्र तथा स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन भी करेंगे।



