
बिहार
मधुबनी शहर में बस पलटी, बाल-बाल बचे सभी यात्री
मधुबनी- 15 मई। पटना से लौकहा जा रही थी बस मधुबनी रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड पर पानी भरे तालाब में पलट गयी। जिस दुर्घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित चालक की वजह से हो गयी। तथा भरे तालाब में जा पलटी। ईश्वर की कृपा से सभी यात्री कुशल बच निकले। कुछ को मामूली रूप से चोट लगी है। वैसे सभी यात्री ठीक हैं। वहीं यात्रियों के द्वारा बस में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू करके निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। तथा घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से लिया।



