ताज़ा ख़बरें

भाई ने चाकू घोपकर की थी बहन की हत्या, गिरफ्तार

प्रतापगढ़-06 दिसम्बर। सांगीपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले खून से लथपथ मिली अज्ञात महिला की हत्या उसके सगे भाई ने किया था। इसका खुलासा सोमवार को सीओ लालगंज ने करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार किया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने बताया कि सांगीपुर के ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास बाग में बीते चार दिसम्बर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान किरण वर्मा के रुप में की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित सचिन वर्मा को सांगीपुर के सिंघनी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सचिन ने बताया कि मृतका उसकी सगी बहन थी। बताया कि उसकी बहन के द्वारा अपने ससुराल के कुछ जेवर बेच दिये गये थे। हमारा एक समूह है, जिसका कुछ पैसा भी उसके द्वारा गबन कर लिया गया था और उसकी हरकते भी ठीक नहीं थी, जिससे हम लोगों की बहुत बदनामी हो रही थी। परिवार के लोग बहुत परेशान रहते थे क्योंकि पैसा मांगने वाले लोग हमारे घर पर ही आते थे।

इसी कारण वह योजनाबद्ध तरीके से अपनी बहन को उसके ससुराल से अपनी बुआ के घर मोटर साइकिल से ले जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने पर उसे ग्राम उसरापट्टी, पहाड़पुर के पास एक बाग में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। चाकू को घर लौटते समय सई नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button