क्राइम

प्रेम-प्रसंग में भागे भतीजे-चाची ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इटावा- 06 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदासपुर गांव के पास एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले चाची-भतीजे ने प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। युवक और युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्यालय से एसएसपी जयप्रकाश एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर जांच करने पहुंचे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले चाची और भतीजे के आत्महत्या करने की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह डायल 112 से दोनों के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर जांच को मौके पर पहुंचे।

पेड़ से लटक कर आत्महत्या करने वाले चाची और भतीज़े 30 नवंबर को भुगतान लेने के बाद दोनों लापता हो गये थे। दोनों को खोजने के लिए महिला का पति संतोष बांदा गया था, दोनों देर रात वापस लौट आये और दोनों के आज तड़के स्थानीय लोगों ने शवों को देखने के बाद हड़कंप मच गया।

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर रोहित और उसकी सगी चाची के शव ईंट भट्टे पर पेड़ से लटके मिले हैं। भट्टे पर मजदूरी करने वाले बांदा निवासी 20 वर्षीय रोहित का अपनी सगी 32 वर्षीय चाची पुष्पा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 नबम्बर को मजदूरी मिलने के बाद दोनों भाग गए थे। मृतक पुष्पा का पति संतोष भी ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। पत्नी और भतीजे के लापता होने के बाद उनको खोजने अपने गृह जनपद बांदा गया हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक रोहित अपने चाचा संतोष, चाची पुष्पा और अन्य परिजनों के साथ ईंट भट्टे पर काम करता था और रोहित का अपनी सगी चाची पुष्पा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 नवम्बर को ईंट भट्टे की मजदूरी मिलने के बाद दोनों भाग गए थे, परिजनों की ओर से दोनों की खोजबीन की जा रही थी और आज दोनों के शव ईंट भट्टे पर पेड़ से लटके मिले। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button