[the_ad id='16714']

प्रियंका गांधी धार के मोहनखेड़ा पहुंची, तीर्थस्थल पर किया पूजन

भोपाल-05 अक्टूबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को एक दिवसीय मध्य प्रदेश के प्रवास पर धान जिले के मोहनखेड़ा पहुंची हैं। उन्होंने यहां मोहनखेड़ा में प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राजगढ़ के लिए रवाना हो गईं, जहां कांग्रेस की जनआक्रोश रैली की सभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सुबह विमान से इंदौर आईं और यहां दोपहर करीब 12.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड पर पहुंची, जहां कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंगार, पांचीलाल मेड़ा, कुणाल चौधरी, वालसिंह मेड़ा पेटलावद, रवि जोशी खरगोन, जिला प्रभारी हेमंत पाल ने उनका स्वागत किया। वहीं, एक अन्य हेलीकॉप्टर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं सुरेश पचौरी भी मोहनखेड़ा पहुंचे।

प्रियंका हेलीपेड से सीधे मोहनखेड़ा स्थित गुरु मंदिर पहुंचकर दर्शन वंदन किया एवं तीर्थ परिसर में ट्रस्टों से करीब 10 मिनट तक चर्चा की। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। मोहनखेड़ा तीर्थ में दादा गुरुदेव के दर्शन-वंदन करने के बाद उनका काफिला राजगढ़ पहुंचा। उन्होंने राजगढ़ में मंडी गेट के ठीक सामने स्थापित की गई जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। प्रियंका जनसभा में पहुंच गई हैं और कुछ देर में यहां सभा को संबोधित करेंगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!