पांच अगस्त को काला दिवस मनाने वाले देश विरोधी, देश के दुश्मन है: BJP

कोटा- 06 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बयान जारी कर कहा कि पांच अगस्त को भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण का शिलान्यास हुआ था। ये कांग्रेस के लिए काला दिवस है। इनके इरादे खतरनाक है। देश को तोड़ने, नुकसान पहुंचाने के इरादे है। यह देश विरोधी कृत्य हैं। ऐसा काम आतंकवादी व देश के दुश्मन ही कर सकते हैं। पांच अगस्त को काला दिवस मनाने वाले देश विरोधी, देश के दुश्मन है।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस का बहाना कितना खतरनाक है। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़ रहे है, इसलिए काला दिवस मना रहे है। पांच अगस्त का ही दिन इन्होंने क्यों चुना? क्योंकि 5 अगस्त से हमारे राष्ट्रीय आराध्य देव भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ये कांग्रेसियों के लिए काला दिवस है। ये घोर हिंदू मानसिकता के लोग है, राष्ट्र के खिलाफ है। कांग्रेस के इरादे देश को तोड़ने वाले है। राष्ट्र आराध्य देव श्री राम के मंदिर निर्माण का विरोध करना, काला दिवस मानना देश विरोधी कृत्य है। जो देश द्रोही व देश का दुश्मन ही कर सकता है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!