[the_ad id='16714']

पहले जहां बागियों की दहाड़ सुनाई देती थी, अब वहां सजने वाला है माई का दरबारः अमित शाह

भोपाल- 13 नवंबर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मप्र के विदिशा,अशोकनगर,गुना जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने मां पीताम्बरा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और फिर प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा का दरबार ऐसा सजाएंगे कि देखने वाले बार-बार यहां आएगे। पहले जहां दतिया में बागियों की दहाड़ सुनाई देती थी,वहां अब माई का दरबार सजने वाला है और शिक्षा का क्षेत्र में अग्रणी बनने के कारण दतिया सरस्वती मां का भी धाम बन गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रारंभ ने मां पीतांबरा, सोनागिर, उनाव बालाजी मंदिर सहित बुंदेला शासक वीरसिंहदेव को नमन करते हुए आमजन से कहा कि आपके एक वोट से मप्र में किसका शासन रहेगा। इसका निर्णय होने वाला है। साथ ही 2024 में किसका शासन होगा इसका भी निर्णय होने वाला है। उन्होंने कहा कि मां पीताबरा सहित उज्जैन के महाकाल लोक कई सारे धाम होने के बावजूद पर्यटकों की संख्या सिर्फ 64 लाख थी। आज पर्यटकों की संख्या भाजपा के शासन में नौ करोड़ हो गई है। अभी नरेन्द्र मोदी चीते छोड़कर गए हैं। उन्हें भी देश ही नहीं दुनियाभर के लोग अब देखने आएंगे।

उन्होंने कहा कि अब 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर बनकर तैयार होने वाला है। तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी तो सारे दतिया वालों को भी बारी-बारी दर्शन कराने का काम होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के काल में मप्र का बजट मात्र सिर्फ 23 हजार करोड़ हुआ करता था। वहीं बजट भाजपा के राज में तीन लाख 14 हजार करोड़ का बजट हो गया। पहले पूरे मप्र में 620 सीटें थीं, जो भाजपा के शासन में बढ़कर चार हजार मेडिकल की सीटें हो गई।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी मप्र की भला नहीं किया। दस साल में दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में मप्र को बीमारु राज बनाकर रख दिया। पहले लोग दतिया आने से डरते थे, लेकिन जब से भाजपा ने शासन संभाला, तब से एक भी गैंग पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में नहीं है। यह परिवर्तन भाजपा ने 18 सालों में किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो मप्र में लाडली बहनों को 450 का गैस सिलेंडर मिलेगा। किसानों को 12 हजार देने का काम भाजपा करेगी। गरीबों को पांच किलो अनाज जो 2024 तक देना था, वह 2029 तक फ्री मिलेगा। पांच लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़कर अब 10 दस लाख तक की मिलेंगी।

शाह ने कहा कि पहले पाकिस्तानी आंतकवादी हमारे देश में घुसकर सैनिकों के सिर काट ले जाते थे। लेकिन कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोल भी नहीं पाते थे। लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, पाकिस्तान की बोलती बंद है। उरी और पुलवामा का हमला हुआ तो दस दिन में पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। इस मुंहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान भी समझ गया कि भारत में अब मनमानी नहीं चलेगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

error: Content is protected !!