ताज़ा ख़बरें

पंजाब के सीएम ने की पाकिस्तान के साथ सड़क मार्ग से व्यापार बढ़ाने की वकालत

अमृतसर-06 दिसंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ऐलान किया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने के मामले को उठाने के लिए वह जल्द ही भारत सरकार को पत्र लिखेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात के लिए समय मांगेंगे।

पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की अहम मांग को स्वीकृत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने ऐलान किया कि पीआईटीईएक्स के लिए 10 एकड़ क्षेत्रफल में कन्वेंशन का नींव पत्थर इसी सप्ताह के अंदर रखा जायेगा। इससे संस्था को क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों को पूरा करने के योग्य बनाया जा सकेगा।

यहां पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के 15वें मेले के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री चन्नी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि व्यापार समुद्री रास्ते से हो सकता है तो ज़मीनी मार्ग के द्वारा क्यों नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे आर्थिक खुशहाली के बड़े मौके पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी कहा कि उद्योगपतियों को एक ही प्लेटफार्म से हर तरह की ज़रूरी मंजूरी निर्विघ्न ढंग से सुनिश्चित बनाने के लिए जल्द ही एक डिजिटल सिंगल -विंडो प्रणाली स्थापित की जायेगी। चन्नी ने कहा, ‘यह कदम उनको अधिकारियों के साथ सीधा सम्पर्क हटा कर अपने घरों से ज़रूरी अनुमति के लिए आवेदन देने के योग्य बनाएगा, जिससे पारदर्शिता और बढ़ेगी।’

अपनी सरकार की प्राप्तियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि राज्य सरकार ने व्यापारियों के विरुद्ध वैट से सम्बन्धित दर्ज 40,000 केस वापस ले लिये हैं, संस्थागत टैक्स ख़त्म कर दिया है, व्यापार का अधिकार कानून -2020 लागू कर दिया है। इससे फ़ैक्टरियों और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सीएलयू लेने की ज़रूरत को ख़त्म करना, 50 प्रतिशत निर्धारित दरें घटा कर औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई, 14 मोबाइल दस्तों की संख्या को 4 तक लाना, इसी तरह इंस्पेक्टर राज का अंत किया गया, फोकल प्वाइंटों को 10 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया। विवादित मामलों के लिए 150 करोड़ रुपये की एकमुश्त निपटारा स्कीम (ओटीएस) स्कीम के अलावा चंडीगढ़ में 200 एकड़ क्षेत्रफल में फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट पहले ही तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हम हुनर विकास पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए औद्योगिक क्षेत्र की मांगों के अनुसार शैक्षिक संस्थाओं में उपयुक्त सिलेबस शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं।’

धार्मिक पर्यटन में अमृतसर की बड़ी संभावनाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने संतुष्टि ज़ाहिर की कि पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के रूप में पंजाब का प्रथम दर्जा है। उन्होंने पाईटैक्स की तरफ से विशेष कर क्षेत्र के कारोबारियों को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करने और मेले में पांच देशों ईरान, मिस्र, अफगानिस्तान, तुर्की और थाईलैंड की मौजूदगी को सुनिश्चित करने के लिए इसकी शानदार सेवाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने वहां लगाए गए 450 स्टालों का निरीक्षण किया और सोनालिका को ‘सर्वाेत्तम इनडोर स्टाल ’ का अवार्ड जबकि जेएऐल कंपनी को ‘बेस्ट आउटडोर स्टाल ’ का अवार्ड दिया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सरहद पार से व्यापार की अहमियत को दर्शाया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button