भोपाल- 06 अक्टूबर। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स द्वारा गुरुवार को 27वें खेल अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। इस साल प्राची यादव-पैरा ओलंपियन,विजय कुमार यादव-राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता,यश दुबे-रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर,प्रियांशी प्रजापत-कुश्ती,प्रज्ञा सिंह-तलवारबाजी, खुशी सिंह-बॉक्सिंग,माजिद खान-कराते, ईशिका शाह स्नूकर,पहल खराडक़र टेनिस सहित कुल 32 खिलाडिय़ों को इस अवॉर्ड से आगामी 14 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही अर्जुन अवॉर्डी-हॉकी मधु यादव को लाइफटाइम, प्राची यादव को स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर एवं मयंक सिंह ठाकुर-अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच को मप्र खेल रत्न प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी,प्रतिभा खिलाड़ी,कोच,खेल प्रमोटर,खेल पत्रकार, स्पेशल एवं खेल संस्थान अवॉर्ड से खिलाडिय़ों को नवाजा जाएगा।
आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि 27वें खेल अवॉर्ड का आयोजन 14 अक्टूबर को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागृह (जेके हास्पिटल कैंपस) कोलार रोड पर प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र,शॉल,श्रीफल से नवाजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 26 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है।
27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड-2022 की सूची
स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर—
- प्राची यादव पैरा ओलंपियन केनो-कयाकिंग, ग्वालियर
श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड—
- विजय कुमार यादव (जूडो) साई इंडिया
- यश दुबे (क्रिकेट) नर्मदापुरम
- माजिद खान (कराते) शिवपुरी
- प्राशु परिहार (हॉकी) मप्र अकादमी, ग्वालियर
- अभिषेक परिहार (सॉफ्ट टेनिस) देवास
- श्री प्रणीत यादव (मल्लखंब) टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल
मप्र खेल रत्न—
- मयंक ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय केनो-कया कोच, भोपाल
प्रतिभा खिलाड़ी अवॉर्ड—
- प्रियांशी प्रजापत (कुश्ती) म.प्र. अकादमी
- प्रज्ञा सिंह (तलवारबाजी) म.प्र. अकादमी
- खुशी सिंह (बॉक्सिंक) म.प्र. अकादमी
- अर्जुन वास्कले (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी
- ईशिका शाह (स्नूकर-बिलियर्ड) इंदौर
- पहल खराडक़र (टेनिस) इंदौर
लाइफ टाइम अवॉर्ड—
- मधु यादव (अर्जुन अवार्डी,हॉकी) जबलपुर
श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड—
- साजिद लोदी (टेनिस) इंदौर
- संदीप पुंदीर (एथलेटिक्स) भोपाल
- सोनम नायक (बॉक्सिंग) म.प्र. अकादमी
- प्रहलाद राठौर (हॉकी) रायसेन
- माया परमार (कराते) ग्वालियर
खेल प्रमोटर अवॉर्ड—
- संदीप पटेल,अध्यक्ष,ओलंपिक संघ, हरदा
- हरिसिंह चौहान,सचिव,मप्र बालीबाल, ग्वालियर
- मनोज कुकरेजा,काउंसिल मेंबर मप्र टेनिस एसोसिएशन
- गणेश कुंटे, तैराकी,सागर पब्लिक स्कूल,भोपाल
खेल पत्रकार अवॉर्ड—
- हरेन्द्र नागेश साहू,खेल समीक्षक,रायपुर
- विजय रांगणेकर,खेल समीक्षक, इंदौर
- अब्दुल कादिर,खेल पत्रकार,जबलपुर
स्पेशल अवॉर्ड—
- शाहिद अजमत,(शतरंज) भोपाल
- भावना डेहरिया (माउंट एवरेस्ट समिटर) छिंदवाड़ा
- मुकेश शर्मा (एडवेंचर स्पोर्ट्स)भोपाल
- प्रीति राजपूत (फिजियो) म.प्र.अकादमी
