
जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित 18 कर्मी चुनाव ड्यूटी से मिले गायब, प्राथमिकी दर्ज
बेगूसराय-07 दिसंबर। बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत एक ओर प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए लगातार एक्टिव मोड में है। दसवें चरण के तहत बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड में होने वाले चुनाव में प्रतिनियुक्त 18 कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। जिसके कारण निर्वाची पदाधिकारी – सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत निर्वाचन एक्ट 2006 के तहत सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बीडीओ ने बताया कि मंसूरचक में दसवें चरण के तहत आठ दिसंबर को मतदान होना है। जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए 18 कर्मी बगैर किसी सूचना के कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए हैं।
अनुपस्थित पाए गए जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार,जिला स्थापना शाखा के राकेश कुमार,स्टेट टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर अजीत कुमार,एसएनएनआर कॉलेज चमथा के भरत राय, एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर के अनिल प्रसाद सिंह,जिला राजस्व शाखा के अर्जुन दास,मध्य विद्यालय बरौनी के अभिलेखा कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिबूटोल के विपिन कुमार,मध्य विद्यालय रजौरा साहेबपुर कमाल के संजय कुमार,उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के महेश कुमार, जीडीआर उच्च विद्यालय बलिया के सहदेव चौधरी,एनपीएस रामनगर टोल के अरुण कुमार,बलिया प्रखंड कार्यालय के मोहम्मद राशिद,बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय के महेश प्रसाद वर्मा,जीडी कॉलेज बेगूसराय के डॉ.संजीव कुमार,मध्य विद्यालय बड़ी एघु के सुबोध कुमार,मटिहानी प्रखंड कार्यालय के श्रवण कुमार तथा मध्य विद्यालय सोनापुर के सिंटू कुमार अनुपस्थित पाए गए हैं। मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण इन लोगों के विरुद्ध मंसूरचक थाना में पंचायत राज एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।



