वाराणसी- 01 अगस्त। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संबंध केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 09 के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। किशोरवय छात्र ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नही ठहराया है। लंका सीरगोवर्धनपुर निवासी संतोष यादव बीएचयू में कार्यरत है।
संतोष का पुत्र मयंक यादव (15) परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 09 में पढ़ता था। संतोष की बड़ी बेटी तनीषा यादव भी इसी विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। मयंक रविवार की देर रात घर की छत पर जाकर लोहे के एंगल के सहारे नारियल की रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया।
सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मयंक एक दिन मोबाइल लेकर स्कूल गया था। इसके चलते उसे एक हफ्ते के लिए क्लास से सस्पेंड कर दिया गया था। जानकारी पर मयंक के मां-बाप स्कूल गए तो बताया गया कि मयंक किसी मैडम का वीडियो बना रहा था। परिजनों का आरोप है कि वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उनके बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि वह क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
