क्राइम

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित 5 के खिलाफ FIR

मुरादाबाद- 28 अगस्त। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके मायके वालों के द्वारा दहेज में कार की मांग पूरी नहीं की तो ससुरालियों ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर ताने देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विशिष्ट विहार निवासी पूनम की शादी 25 फरवरी 2021 को उधम सिंह नगर के काशीपुर मधुवन निवासी शिशिर गहलोत के साथ हुई थी। पूनम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे। ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शिशिर गहलोत,ससुर विजयपाल,सास इंदुला कुमारी और पति के भाई शरद गहलोत व जितेंद्र गहलोत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button