[the_ad id='16714']

उत्तराखंड के पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा: अमित शाह

देहरादून- 07 अक्टूबर। केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य की पांचों सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से परचम लहराएगी। केन्द्र की तरह राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और सांगठनिक प्रयास से निश्चित रूप से जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमान सौंपने जा रही है।

अमित शाह ने शनिवार देर सायं पार्टी मुख्यालय बलवीर रोड पर आयोजित मीडिया एवं सोशल मीडिया की बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रचार के तमाम माध्यमों का सदुपयोग करते हुए जरूरी टिप्स दिये।

उन्होंने बैठक में प्रतिभाग कर रहे सभी पार्टी पदाधिकारियों से राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जनता में प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य जनसंचार माध्यमों से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जनता तक इन तमाम योजनाओं को पहुंचाकर, देश में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल को और अधिक प्रभावी तरीके स्थापित करने पर बल दिया।

अमित शाह ने स्थानीय राजनैतिक घटनाक्रम और उसके संदर्भ में संगठनात्मक सक्रियता की जानकारी ली। उन्होंने आह्वान किया कि इस समय सभी लोगों को कड़ी मेहनत करनी है और आम जन तक पहुंचकर उन्हे कल्याणकारी योजनाओं तक लाभांवित करने के अलावा जानकारी देना है। जिससे राज्य की सभी पांचों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लक्ष्य को पूरा किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के विकास से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जानकारी दें। जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल सके।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन की अब तक की गतिविधियों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हमने केंद्र और राज्य के कामों को बूथ एवं पन्ना स्तर तक प्रचारित किया है।

बैठक दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुई। पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री का प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया।

बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी,प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी,प्रदेश पदाधिकारी पुनीत मित्तल समेत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता,सोशल मीडिया प्रदेश पदाधिकारी,आईटी विभाग प्रदेश पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!